हड़ताल के चलते चमरौली में हाईवे किनारे खड़े टेंपो व चालक। संवाद
- फोटो : UNNAO
नवाबगंज। कस्बे से सवारी लेकर उन्नाव जाने वाले टेंपो चालकों ने प्रति चक्कर अवैध के विरोध में चक्का जाम कर दिया। सभी ने चमरौली में हाईवे किनारे टेंपो खड़े कर दिए। इससे सवारियों को परेशानी उठानी पड़ी। चालकों का कहना है कि मोतीनगर में एक युवक प्रति चक्कर 60 से 70 रुपये उगाही करता है। पैसे न देने पर गालियां भी सुननी पड़ती हैं।
नवाबगंज से उन्नाव रोजाना अस्सी से अधिक टेंपो का संचालन होता है। चालक मोनू शुक्ला, राकेश कुमार, अजय कुमार, शिवकुमार सैनी, भूरे, दिलीप, छोटू, दीपू, दिनेश, पृथ्वीपाल, अरुण, अनूप, अमित, विनीत, शारदा, रईस, पप्पू, गुड्डू, दिनेश, रामस्वरूप, सहदेव, रामप्रसाद व धनीराम ने बताया कि सरकार ने टेंपो स्टैंड में होने वाली अवैध वसूली को बंद करने का आदेश दिया है। उसके बाद भी मोतीनगर मोहल्ले में एक युवक प्रति चक्कर 60 से 70 रुपये वसूली करता है। वसूली के विरोध पर चालकों को गालियां दी जाती हैं। डीजल की दरों में बढ़ोत्तरी होने से चालक पहले से ही परेशान हैं। चालकों का कहना था कि डीएम से मिलकर कर्रवाई की मांग करेंगे।