फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा से लूट में दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के भौनीखेड़ा चौराहा पर आठ दिन पहले कानपुर और कानपुर देहात के लुटेरों ने भवनीखेड़ा चौराहा पर वृद्धा को तमंचा लगा नगदी व जेवर लूटे थे। दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया गया है। पक्षी विहार के पास चलती बाइक से महिला से लूट के शक में पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

वृद्धा गंगादेई 24 अगस्त को मायके बीघापुर से घर लौटीं थी। भौनीखेड़ा चौराहा पर टेंपो से उतकर पैदल गांव की ओर जा रही थी। तभी पीछे से बाइक से आए दो लुटेरों में एक ने तमंचा लगाकर 2500 रुपये, बाले व पायल लूट लिए थे। पुलिस ने जिले के सभी थानों और आसपास जिलों के लुटेरों की सूची बनाकर फोटो हासिल कर लूट पीड़ित वृद्धा को दिखाई। वृद्धा ने एक लुटेरे को पहचान लिया। इस पर पुलिस ने कानपुर घाटमपुर थाना क्षेत्र के निबियाखेड़ा निवासी रहीश व कानपुर देहात के थाना रूरा के नौरंगाबाद निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। लूट का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। दोनों लुटेरों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें