फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। ऑनलाइन रम्मी कार्ड गेम खेलने में 27622 रुपये हारने से आहत छात्र ने घर से कुछ दूर पर अपने ही बाग में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। फंदे से बेटे का शव लटका देख मां बेहाल हो गई। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने बताया कि रविवार सुबह भी उसके खाते से 2 हजार रुपये कटे थे। जिसके बाद से छात्र परेशान था।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सदमपुर गांव निवासी 18 वर्षीय धीरज मौर्य ने इंटर की पढ़ाई पूरी कर ली थी। सोमवार 30 अगस्त को उसे बीएससी में दाखिला लेना था। रविवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर खुद की बाग में घास-फूस की सफाई करने गया था।
दोपहर को खाना खाकर फिर बाग आ गया। कुछ देर बाद मां खुन्नीदेवी बाग पहुंची तो बेटे का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसका शोर सुन ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां व अन्य ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान माया देवी के प्रतिनिधि अंकुर बाजपेई ने बताया कि छात्र धीरज ऑनलाइन रम्मी कार्ड गेम खेलता था। अक्सर वह गेम में जीतता था। कुछ दिन से वह लगातार गेम में रुपये हार रहा था। उसके खाते में 28 हजार रुपये थे। हार जाने की वजह से खाते में 178 रुपये ही बचे थे। रविवार सुबह भी उसके खाते से 2000 रुपये कटे थे। इसी के बाद से वह परेशान हो गया था। हालांकि ग्रामीणों में एक लाख से अधिक रुपये हारने की चर्चा है।
कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि छात्र के ऑनलाइन गेम खेलने में रुपये हारने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें