फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने ली सीओ की क्लास, नर्सिंगहोम संचालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आईजी लक्षमी सिंह को ठगी की जानकारी देता डीफार्मा का छ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/बांगरमऊ। जिले के सभी थाना कोतवाली में थाना समाधान का आयोजन किया गया। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बांगरमऊ कोतवाली में जन शिकायतों की सुनवाई की। शिकायतें सुनने के दौरान रसूलपुर रुरी निवासी सौरभ पाल की तहरीर पर नर्सिंगहोम संचालक पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर सीओ की क्लास ली। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली र्गई। डीएम व एएसपी ने पुरवा कोतवाली और मौरावां थाने में जनशिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

रसूलपुर रूरी निवासी सौरभ पाल ने शिकायतीपत्र देकर आईजी को बताया कि वह शुक्लागंज में रहकर डी फार्मा अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। नगर के संडीला मार्ग स्थित नर्सिंगहोम के संचालक प्रदीप यादव ने उसे सात हजार रुपये महीने पर नर्सिंगहोम में नौकरी दे दी। बाद में नर्सिंगहोम में आधे का हिस्सेदार बनाने की बात कहकर 10 जून को तहसील में नोटरी तैयार की और पांच लाख रुपये लिए। 16 जुलाई को संचालक ने उसे नर्सिंगहोम से निकाल दिया। छात्र ने बताया कि 22 जुलाई को उसने सीओ आशुतोष कुमार से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
आईजी के सवाल पर सीओ ने नर्सिंगहोम संचालक के जल्द रुपये लौटाने की बात कही थी। सीओ का जवाब सुनते ही आईजी ने तल्ख लहजे में कहा कि ठगी करने वाले से शराफत से बात क्यों की। उन्होंने तत्काल नर्सिंगहोम संचालक पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। आनन-फानन में छात्र से तहरीर लेकर नर्सिंगहोम संचालक प्रदीप यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। समाधान दिवस में 55 शिकायती पत्रों में आईजी व एसडीएम ने संबंधित पुलिस व राजस्व कर्मियों को शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें