फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर नगदी व लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चोर, लुटेरों और टप्पेबाजों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। लूट की तीन व बैंक में युवक से टप्पेबाजी की घटना का पुलिस अभी खुलासा कर भी न पाई थी कि बुधवार को डीएम आवास के पास चोराें ने दिल्ली के कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर दो बैग पार कर दिए। व्यवसायी ने बैग में नगदी, लैपटॉप समेत अन्य सामान रखे होने और चोरों द्वारा उसे पार करने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी पूरन चंद्र खाद्य संबंधित कारोबार के लिए जिले में डिपो स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कारोबार शुरू करने के लिए उन्होंने जिला अभिहित अधिकारी कार्यालय में फूड लाइसेंस का आवेदन किया था। बुधवार को वह डीएम आवास व कलक्ट्रेट के बीच निराला उद्यान के पास अपनी कार खड़ी कर फूड लाइसेंस संबंधी जानकारी लेने के लिए कार्यालय चले गए। इसी बीच कार की खिड़की का शीशा तोड़कर दोनों बैग पार कर दिए गए। कारोबारी के अनुसार एक बैग में पांच हजार की नगदी, दूसरे में लैपटॉप व अन्य जरूरी कागजात थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें