फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा और अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/औरास। अजगैन के पछियांव निवासी बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पिता ने मानसिक तनाव में फंदे से लटककर जान देने की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं औरास थाना क्षेत्र में भोर पहर घर से निकले अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। भाई ने मानसिक बीमारी से ऊबकर जाने देने की बात कही है।
विज्ञापन

पछियांव निवासी रामसजीवन की 22 वर्षीय पुत्री सुभाषिनी (22) कस्बा स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार सुबह घर के कमरे में उसका शव लटका मिला। पिता ने बताया कि बेटी कुछ दिन से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। इस कारण उसने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के भाई पवन ने बताया कि चार भाई बहनों में सुभाषिनी तीसरे नंबर की थी। बेटी की मौत से मां शकुंतला का रोकर बुरा हाल रहा।
दिपवल गांव के पास पूराचांद गांव निवासी चंद्रपाल के खेत में मंगलवार सुबह बिसवल गांव निवासी 45 वर्षीय किसान रामकेशन का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के छोटे भाई रामदीन ने बताया कि रामकेशन मंगलवार तड़के पांच बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। सुबह नौ बजे घर से दो किमी दूर चंद्रपाल के खेत में शव लटका होने की जानकारी मिली। उसने पुलिस को तहरीर देकर मानसिक बीमारी से ऊबकर बड़े भाई द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। मां बड़की, पत्नी रामदेवी व बेटों में रामसेवक, रवीशंकर, लल्ला, छोटू व बेटी कोमल का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें