फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चले डंडे, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। ग्राम अलौलापुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद धारदार हथियार व डंडे चल गए। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पांच को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम खैरूद्दीनपुर के मजरा अलौलापुर निवासी प्रमोद व दिनेश के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार देर शाम गांव के मिश्रीलाल के घर के पास दोनों में आमना-सामना हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बीच दोनों में मारपीट हो गई। शोर सुन दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंच गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। प्रमोद को बचाने पहुंचे चचेरे भाई अश्वनी कुमार भी घायल हो गया। मारपीट में एक पक्ष से प्रमोद, दिनेश अश्वनी व दूसरे पक्ष से मिश्रीलाल, सूरज, मायादेवी, सुनीत कुमार, अर्जुन लाल घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। प्रमोद, दिनेश, अश्वनी, मिश्रीलाल व सुनीत की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें