फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में भाइयों समेत पांच घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल दिनेश व बगल में बैठी बेटी कनिष्का। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो सड़क हादसों में दो भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से दो को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज के तलैया चौकी निवासी पंकज सैनी (45) अपने भाई दीपक सैनी (35) और मोहल्ले के अनुज कुमार (40) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सबलीखेड़ा गांव के पास कार के पीछे का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेस पर पलट गई। हादसे में पंकज, अनुज और कार चला रहा दीपक सैनी घायल हो गया। पंकज व अनुज को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं गाजियाबाद से गोंडा जा रहे 99 गार्डन एनक्लेव संजयनगर थाना कवि नगर निवासी दिनेश कुमार को अचानक झपकी लग गई। रफ्तार अधिक होने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दिनेश कुमार और उनकी 12 वर्षीय बेटी कनिष्का को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें