फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सिस्टम को कोसते हुए छात्रा का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
छात्रा गरिमा की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। बारासगवर थाना क्षेत्र के तलिहई गांव निवासी रघुवीर सिंह बेटी गरिमा की मौत से बदहवास हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मौत के लिए जिम्मेदार बदहाल सिस्टम को कोसते हुए बक्सर घाट पर छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मृतका के चाचा अनोज सिंह ने बताया कि सड़क के गड्ढे ही उसकी भतीजी की मौत का कारण बने हैं। उन्नाव-लालगंज मार्ग पर चलना दूभर हो चुका है। पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील है। रोजाना हादसे हो रहे है पर जिम्मेदार पूरी तरह से बेफिक्र हैं। अब तो अफसरों को चेत जाना चाहिए जिससे इन गड्ढों से और लोगों की जान बचाई जा सके। मृतका गरिमा सिंह के पिता का कहना है कि वह बेटी को संस्कृत की शिक्षा दिला रहे थे। बेटी आगे चलकर संस्कृत की शिक्षिका बनना चाहती थी। उसके सपने को साकार करने के लिए वह उसे आचार्य की डिग्री दिला रहे थे। बेटी की मौत के साथ उसके सपने दफन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें