औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मैनीभावाखेड़ा गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। महिला को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
लखनऊ के चौक निवासी अंकित, पारिवारिक सदस्य रुचि, उसकी 16 वर्षीय बेटी अनन्या व बेटे मनु के साथ सोमवार देर रात कार से लखनऊ जा रहा था। मैनीभावाखेड़ा गांव के पास ओवरटेक की कोशिश में कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने सभी को पीएचसी औरास में भर्ती कराया। रुचि की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कार सवार कन्नौज में एक रिश्तेदार के घर से लखनऊ लौट रहे थे।