फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सोनी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को बेरहमी से पीटकर छत के कुंडे से लटका कर जान से मारने के प्रयास का आरोप पीड़िता के पिता ने लगाया है। पिता के अनुसार बेटी का शोर सुन पड़ोसियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी पुलिस ने पहले इलाज कराने फिर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह चलता कर दिया। कोतवाल ने तहरीर न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

पड़रिया मजरा भौली निवासी केशनपाल के अनुसार 10 वर्ष पहले उसने अपनी बेटी सोनी की शादी औरास के केशवपुर गांव निवासी अनिल से की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति, सास, ससुर समेत अन्य ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। तीन तीन दिन पहले ससुरालियों ने पहले उसे जमकर पीटा फिर कमरे में खींच ले गए। सभी ने बेटी का रस्सी से गला कसकर उसे फंदे से लटकाने का प्रयास किया। बेटी का शोर सुन मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर वह मंसूबों में सफल नहीं हो पाए। मरणासन्न हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता का आरोप है कि वह चार जुलाई को कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसे यह कहकर लौटा दिया कि पहले इलाज करा लो। बाद में रिपोर्ट दर्ज कराना। उसकी तहरीर भी नहीं ली गई। पीड़िता के पिता ने एसपी आनंद कुलकर्णी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें