फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। गुरुवार को बुआ के घर गए युवक का शव शनिवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों व पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत की आशंका जताई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

निसभी गांव निवासी सुरेश का 24 वर्षीय बेटा दीपक गुरुवार को बिचपरी में रहने वाली अपनी बुआ के घर गया था। शनिवार दोपहर उसके परिजनों को पुलिस से सूचना मिली कि दीपक का शव दही थाना क्षेत्र में अलगनगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर पड़ा है। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। मां रानी व पिता सुरेश का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत की संभावना जता शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें