फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर शिकरी मोड़ के पास पैदल जा रहे 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

समाधा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामशंकर (65) शुक्रवार को पैदल चंदनखेड़ा स्थित अपनी बेटी के घर जा रहे थे। असोहा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने रामशंकर को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल रामशंकर को सीएचसी पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने भाग रहे बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम मौरावां के जयसिंहखेड़ा गांव निवासी सहदेव बताया। सीओ पुरवा रघुवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व शिक्षक की मौत से पत्नी गीता व बेटे प्रवीण, विपिन का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें