फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शेखपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की गला घोटकर हत्या के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया। हत्या से पहले उसकी पिटाई भी की गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई व हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रामलखन गुप्ता के बेटे अमित गुप्ता (25) का शव गांव के बाग में फंदे से लटका मिला। बाग पहुंची मां राम जानकी शव देख बदहवास हो गई। उसका आरोप है कि पटकापुर गांव निवासी राजेश, सुमित, रज्जन यादव व संदीप से पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार रात 12 बजे सभी घर पहुंचे और बेटे अमित गुप्ता को अपने साथ लेकर चले गए। आरोपियों ने पहले बेटे की पिटाई की। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। देर रात तक बेटे के न लौटने पर वह आरोपियों के घर उसकी जानकारी लेने पहुंची तो सभी ने बाग में पेड़ से शव लटका होने की जानकारी दी। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में गंभीर चोटों के अलावा गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार अमित की गांव की ही एक महिला से नजदीकियां थी। सोमवार रात महिला के परिजनों ने अमित को उसके साथ देखकर जमकर पिटाई की। सीओ आरके शुक्ल ने बताया कि घटना के सभी बिंदुआें पर जांच की जा रही है। मृतक चार भाई और बहनों मे बड़ा था। पिता के साथ महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता था। लॉकडाउन में गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें