फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब पीने से मौत की आशंका पर चार को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी शराब से मौत की आशंका में चार को उठाया
विज्ञापन

क्रासर-
तीन दिन पहले हो गई थी युवक की मौत
जनप्रतिनिधि के कहने पर शुरू हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर के एक जनप्रतिनिधि के साथ चलने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। घटना के तीसरे दिन मिलावटी शराब पीने से मौत की आशंका पर पुलिस ने चार लोगों को उठा लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवकों के घर से शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

30 वर्षीय युवक की दो दिन पहले अचानक हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को चर्चा शुरू हुई कि युवक की मौत शराब पीने के कुछ देर बाद हुई थी। जनप्रतिनिधि ने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना देकर जांच कराने को कहा। पुलिस ने गुरुवार देर शाम शहर में अलग-अलग जगहों से मृत युवक के करीबी एक सभासद समेत चार लोगों को कोतवाली लाकर पूछताछ की। सीओ सिटी कृपाशंकर भी पूछताछ के लिए कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के घर से शराब की पच्चीस से अधिक बोतलें बरामद की हैं। शराब असली है या नकली, इसकी पुष्टि के लिए आबकारी विभाग की मदद ली जा रही है। चर्चा है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण शराब दुकानें बंद रहने से युवक कानपुर से शराब की पेटियां खरीदकर लाए थे। पुलिस ने कानपुर के उस युवक को भी उठाया है, जिसने शराब की पेटियां उपलब्ध कराई थीं। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें