फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और पानी ने उड़ाई जिले की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/हसनगंज। बुधवार शाम आई आंधी और पानी ने जिले की बिजली उड़ा दी। कुछ क्षेत्रों में तो 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इससे लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

नवाबगंज नवई फीडर के कई विद्युत पोल व तार टूट गए। अससे बुधवार शाम को गई बिजली गुरुवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। उपखंड अधिकारी आरजी पाल ने बताया कि कर्मचारियों से लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द आपूर्ति का प्रयास हो रहा है। बिछिया व सोनिक पावर हाउस से जुड़े जरगांव, पड़रीकला, बदलीखेड़ा गांव में 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सोनिक पावर हाउस से बने फीडर चमरौली प्रथम व द्वितीय से जुड़े कई गांव व मजरों में 18 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। जेई जुगराज रावत व विजयपाल यादव ने बताया कि फाल्ट ढूंढने का काम चल रहा है। मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पुरवा में आंधी से चमियानी फीडर के मदाखेड़ा, अचलखेड़ा, चमियानी व बिछिया, बेहटा फीडरों को गई विद्युत लाइन के तार टूट गए। इससे आपूर्ति ठप हो गई। जेई अशोक पाल ने बताया कि कर्मचारियों को लगाकर फाल्टों को सही करा गुरुवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। असोहा में पाठकपुर पावर हाउस क्षेत्र के सरैया, नेवादा, इस्लामपुर व रैनापुर सहित आधा सैकड़ा गांवों की बिजली गुल हो गई। आनंद, देशराज, फिरोज व सतीश ने बताया कि 24 घंटे हो चुके हैं लेकिन बिजली अभी तक नहीं आई है। अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है। जेई मोहम्मद आसिफ को फोन किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। गंजमुरादाबाद में गुरुवार दोपहर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। तेज हवा से कई स्थानों पर पेड़ टूटने से एचटी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से ब्लाक क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। गंजमुरादाबाद कस्बे में फाल्टों की वजह से बिजली 6 घंटे गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें