फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव गांव के बाहर बाग में मिला

विज्ञापन
मृतक अवनेंद्र शुक्ला का फाइल फोटो - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के पचिगहना गांव के बाहर बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार सुबह खेत गए लोगों ने शव देखा। मृतक इसी गांव का रहने वाला था। पिता के अनुसार वह शराब का लती था। शनिवार को वह शराब के लिए रुपये मांग रहा था। न देने पर झगड़ा करने के बाद घर से चला गया था।
विज्ञापन

पचिगहना गांव निवासी सूर्यपाल शुक्ल का पुत्र अवनेंद्र (30) मजदूरी करता था। शराब का लती होने के कारण वह जो भी कमाता था शराब में खर्च कर देता था। पिता सूर्यपाल खेती के साथ मांगलिक कार्यक्रमों में आचार्य का भी काम करते थे। बेटे की नशे की लत के कारण उसका विवाह भी नहीं किया था। पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को अवनेंद्र रुपये मंग कर रहा था। रुपये न देने पर वह हमेशा की तरह झगड़ा करके घर से चला गया था। रात में घर वापस नहीं आया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर गांव के ही सूर्यपाल के आम के बाग में देखा।
परिजनों ने बताया कि अवनेंद्र पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युुवक के सीने में हल्की चोटें मिली हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। हसनगंज कोतवाली प्रभारी मुकुल वर्मा ने बताया कि पिता ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें