फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने प्रधान को पीटा, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बिहार थाना क्षेत्र के भैयाखेड़ा गांव निवासी ग्राम प्रधान रामपाल ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 11 सितंबर को घूरे की जमीन को लेकर गांव के धुन्नी व गोवर्धन सिंह के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर पीआरवी में तैनात सिपाही मौके पर पहुंचा था और उन्हें दोनों पक्षों में सुलह समझौते के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

पीड़ित ग्राम प्रधान के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा तो सिपाही ने ग्रामीणों के सामने उल्टे उनसे ही अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। बचाने पहुंची पत्नी से भी अभद्रता की। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था पर प्रधान की ओर से मारपीट जैसी कोई शिकायत नहीं की गई। ग्राम प्रधान का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक सिपाही को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। एसपी ने जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें