फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह महिला से अश्लील बातें करने पर ट्रैफिक दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के बड़ा चौराहा पर ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक रूप से महिला से अश्लील बातें करते ट्रैफिक के दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरोगा एक महिला से अश्लील बातें कर रहा है। साथ ही मौके मौजूद ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड मौज लेते दिख रहे हैं। एसपी ने दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक दरोगा विश्वनाथ राय बुधवार को बड़ा चौराहा पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची। महिला से वहां सादी वर्दी में मौजूद होमगार्ड ने कुछ वार्ता की। इसी बीच दरोगा ने उसे अपने पास बुलाया और उससे अश्लील पबात करना शुरू कर दी। बातों-बातों में दरोगा ने खुद को गाजीपुर का निवासी भी बताया। वहां खड़े ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड दरोगा की बातों पर मौज लेते रहे। इसी दौरान किसी ने दरोगा की बातचीत का वीडियो बना लिया। गुरुवार को इसे ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लखनऊ के अधिकारियों का फोन घनघनाया तो एसपी दिनेश त्रिपाठी ने सीओ सिटी आशुतोष कुमार को जांच सौंप दी।
विज्ञापन

सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने दरोगा विश्वनाथ राय को निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई है। दरोगा के इस कृत्य से पुलिस विभाग की खासी किरकिरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें