फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कोट झलोतर गांव में 26 दिन पहले महिला के आत्महत्या करने के मामले में दूसरे समुदाय के एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोट झलोतर गांव निवासी बालचंद्र की पत्नी सोनी उर्फ मिथलेश कुमारी का शव पांच मार्च को गांव के ही मुन्ना जायसवाल के खेत में फंदे पर लटका मिला था। बालचंद्र ने बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता है। घर में पत्नी अकेली रहती थी। गांव के ही बाबू उर्फ शमीम पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर सोनी ने आत्महत्या कर ली।
सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि बालचंद्र की तहरीर पर बाबू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व एससीएसटी एक्ट के तहत रपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी साल 2012 में गांव के ही चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें