फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले पूरी होगी सफीपुर व बांगरमऊ की मतगणना

विज्ञापन
वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात अर्धसैनिक बल का जवान। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। 10 मार्च को सबसे पहले सफीपुर और बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होने की संभावना है। क्योंकि इन दोनों क्षेत्रों में सबसे कम पोलिंग बूथ हैं। भगवंतनगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बूथ होने के कारण यहां का परिणाम देर में आ सकता है।
विज्ञापन

मतगणना के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में 413 और बांगरमऊ में 416 पोलिंग बूथ हैं। जानकारों के अनुसार कम बूथ होने के कारण इन विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने की उम्मीद है।
फिर मोहान और सदर का नंबर आएगा। यहां पर क्रमश: 418 व 432 बूथ होने के कारण एक बजे तक परिणाम फाइनल होने की संभावना है। पुरवा और भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा में जहां 474 बूथ हैं वहीं भगवंतनगर में 503 बूथ हैं। इन दोनों जगह छह से सात घंटे में मतगणना पूरी होने का अनुमान है।
मतगणना कक्षों में कैमरे लगाए जाएंगे। उनकी मॉनीटरिंग सीधे जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें