फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, नाती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। बाइक से दवा लेने जा रही वृद्धा की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि नाती घायल हो गया।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम छेदाखेड़ा निवासी रामादेवी (60) रविवार सुबह लगभग 11 बजे नाती हिमांशु के साथ बाइक से महरानीगंज दवा लेने जा रही थी।
बिहार-बक्सर मार्ग पर छेदाखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वृद्धा बेहोश हो गईं। पुलिस ने उन्हें पीएचसी सुमेरपुर पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत से पति अनंतू शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें