फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी जंग का शंखनाद: 20.49 लाख वोटर 26 को चुनेंगे प्रत्याशी

विज्ञापन
विकासभवन गेट की दीवार पर चस्पा अंतिम सूची को देखते लोग। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की चुनावी जंग का शंखनाद हो गया है। जिले के 20.49 लाख वोटर 26 अप्रैल को अपना मनपंसद प्रत्याशी चुनेंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं। जनसंपर्क शुरू कर रूठों को मनाने का दौर शुरू हो गया है। जिले में 1040 प्रधान, 1283 बीडीसी और 51 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन

जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन 13 से 15 अप्रैल के बीच होंगे। चुनावी तारीख की घोषणा होते ही दावेदारों ने वोटरों से संपर्क तेज कर दिया है। इस बार पंचायत चुनाव में 20 लाख 49 हजार 118 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे ज्यादा एक लाख 48 हजार 257 वोटर सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक में हैं। पुरवा ब्लाक में सबसे कम वोटरों की संख्या 98 हजार 35 है।
2015 में हुए चुनाव में वोटरों की संख्या 19 लाख 18 हजार 903 थी। इस बार एक 30 हजार 215 नये वोटर शामिल हुए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि दो मई को वोटों की गिनती होगी। पंचायत चुनाव में मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा। हर पद के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कुल वोटर-2049118
कुल विकास खंड-16
प्रधान की सीटें-1040
जिला पंचायत सदस्य की कुल सीटें-51
क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल सीटें-1283
कुल मतदान केंद्र-1648
अति संवेदनशील प्लस-240
अति संवेदनशील-594
संवेदनशील-562
सामान्य-252
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें