फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से टकराया कंटेनर, 15 कूलर जले

विज्ञापन
कंटेनर में आग लगने के बाद कूलर निकालने की कोशिश करते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कूलर से भरे कंटेनर में आग लग गई। हादसे में चालक झुलस गया, जबकि 15 कूलर राख हो गए।
विज्ञापन

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के छितौरा गांव निवासी गोविंद कंटेनर चलाता है। शुक्रवार को गोविंद, क्लीनर पप्पू के साथ गुरुग्राम की एक कंपनी से कूलर लादकर लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन

बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर हसनगंज कस्बे के बाहर एक होटल के पास चालक रुका तो कंटेनर हाईटेंशन लाइन में छू गया। पलक झपकते ही कंटेनर में आग लग गई और कूलर जलने लगे। आग बुझाने की कोशिश में चालक गोविंद भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। बांगरमऊ से आई दमकल ने आग बुझाई। झुलसे चालक को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें