फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा ने फिर बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर बुधवार को जिले में दिखा। पूरे दिन तेज हवाएं चलीं और बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़कने से गलन बढ़ गई। वहीं बारिश व ओलावृष्टि की आशंका से किसान परेशान दिखे।
विज्ञापन

कुछ दिन से निकल रही तेज धूप से ठंड से राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार रात से ही मौसम ने फिर करवट ली। तेज बर्फीली हवाएं चलने से लोग कांप उठे। बुधवार सुबह से बादल छाए रहे और सर्द हवाएं चलीं।
दोपहर में तो धूल भरी आंधी जैसा नजारा रहा। इसके कारण लोग जहां के तहां ठहर गए। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 था, वहीं बुधवार को यह 22 और 11 डिग्री रहा। ठंड बढ़ने से लोगों को गलन का अहसास हुआ। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने कहा कि अभी बारिश की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें