फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: कंटेनर की टक्कर से ट्रक के नीचे सोए क्लीनर की मौत, एक घायल

Sun, 13 Jun 2021 06:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसे में क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीचे सोए क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। कंटेनर का चालक भी घायल हो गया। सीतापुर जिले के थाना अटरिया के रामनगर निवासी सर्वेश (23) पुत्र मूलचंद्र ट्रक में क्लीनर था।
विज्ञापन


शनिवार रात वह ट्रक में बालू लोडकर चालक के साथ लखनऊ जा रहा था। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सैरपुर गांव के पास ट्रक खराब हो गया, जिस पर चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया और क्लीनर को ट्रक के नीचे लेटने की बात कह खुद केबिन में सो गया।

देर रात तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक में पीछे से घुस गया। कंटेनर की चपेट में आकर ट्रक के नीचे सो रहे क्लीनर सर्वेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि कंटेनर चालक मैनपुरी जिला के ओछा निवासी शत्रुघ्न (28) पुत्र प्रेम सिंह घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृत क्लीनर सर्वेश तीन भाइयों में छोटा था। उसकी मौत की खबर पाकर बड़े भाई प्रवेश, प्रभाकर, मां कांति का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता मूलचंद्र ने ट्रक मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें