फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी पुल पर दो घंटे जाम लगा

विज्ञापन
सई नदी पुल पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। डीसीएम खराब होने से लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान स्थित सई नदी पुल पर दो घंटे जाम लग गया। नदी पुल से मोहान और लखपेड़ा चौराहा तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

सई नदी पुल पर कुछ लोग यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को फूल माला बेचते हुए रेलिंग में बने धर्म चिह्न पर चढ़वाते हैं। चालक पुल पर ही वाहन रोक देते हैं। इससे जाम लगता है। शुक्रवार सुबह 10 बजे फूल माला चढ़ाने के बाद खराबी की वजह से डीसीएम काफी देर तक स्टार्ट नहीं हो सकी। इस कारण दोनों तरफ दो किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस की काफी मशक्कत पर दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान मोहान, हसनगंज और फरहदपुर मंडी जाने वाले बागवानों, व्यापारियों और अन्य राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। हसनगंज कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि पुल पर जाम की समस्या अक्सर रहती है। इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें