फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग ने झुलसाया

विज्ञापन
तपिश के दौरान नगर के पानी में मस्ती करते बच्चे। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। तपिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर में राह चलना मुश्किल रहा। आसमान से आग बरसती रही। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गुरुवार को पश्चिम की हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह आठ बजे तापमान 34 डिग्री पहुंच गया। इस कारण लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हुई। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। लोगों को गर्मी से बचने के लिए तमाम जतन करने पड़े। दोपहर में हवा की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा रही। लू शरीर को झुलसाती रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 44.8 तो न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक 10 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान अधिक होगा। लोगों को तेज धूप और उमस से बचने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें