फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बोले, त्योहारों पर 24 घंटे दी जाए बिजली

विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम रवींद्र कुमार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। विकास भवन सभागार में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज को लेकर डीएम रवींद्र कुमार ने विभिन्न धर्म गुरुओं व संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं से कहा कि त्योहारों पर 24 घंटे बिजली दी जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शांति, सौहार्द व भाईचारे की भावना से त्योहार मनाएं। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन करें। बाजार से सामान लेने जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं। अपील की कि पटाखे कम से कम जलाएं जिससे पर्यावरण प्रदूषित न होने पाए। जिन अधिकारियों की ड्यूटी त्योहारों के समय रहती है वे भ्रमणशील रहें और अपने दायित्वों का निर्वहन करें। एसडीएम से कहा कि चिह्नित स्थल पर ही पटाखों की बिक्री की जाए। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश से कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सैनिटाइजेशन व एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाए। सभी अस्पताल त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए क्रियाशील रहें। त्योहार के पहले से और दो दिन बाद तक इमरजेंसी वार्ड प्रत्येक अस्पताल में संचालित रहें। विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि त्योहारों पर 24 घंटे बिजली दी जाए। जर्जर तारों को तुरंत ठीक कराएं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से मिलावट के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा। बीडीओ व ईओ को क्षेत्र में सफाई कराने के आदेश दिए। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस बल मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें