फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में 14 लाभार्थियों को 1.30 करोड़ कर्ज

विज्ञापन
मियागंज ब्लाक परिसर में गरीब कल्याण मेले में लगे स्टॉल पर जानकारी लेते ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती को गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। जनप्रतिनिधियों ने मेले में पहुंचकर लाभार्थियों को ऋण, आवास, बीज, खाद्यान्न व गैस कनेक्शन दिए। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने 14 लाभार्थियों को 1.30 करोड़ के ऋ ण स्वीकृति पत्र दिए।
विज्ञापन

सरोसी ब्लाक में मेले का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। 20 किसानों को स्प्रेयर मशीन व 50 मिनी बीज किट वितरित की गई। पांच नए राशनकार्डधारकों को खाद्यान्न दिया गया। प्रधानमंत्री आवास के आठ लाभार्थियों को चाभी दी गई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हीरालाल, नोडल अधिकारी उपनिदेशक कृषि मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी व प्रभारी बीडीओ कुलदीप मिश्रा, एडीओ पंचायत विनोद वर्मा मौजूद रहे।
सफीपुर मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण विधायक बंबालाल दिवाकर ने किया। कई महिलाओं की गोदभराई रस्म भी मनाई गई। एडीओ पंचायत छोटेलाल, वीडीओ तेजपाल, केके तिवारी, शिवांक शुक्ला मौजूद रहे। सिकंदरपुर कर्ण मेले में सरसों बीज की 50 किट व 10 मशीनें किसानों को दीं। पीएनबी बैंक ने 10 का जनधन खाता खोला। विद्युत विभाग के शिविर में बिल सुधार कराने वालों की भीड़ रही। कार्यक्रम में अफरातफरी रही। उद्यान व खादी ग्रामोद्योग के कर्मचारी खुली धूप में स्टाल लगाए रहे। बीईओ मधुलिका बाजपेयी, अभिनव, एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार पहुंचे। 50 किसानों को मुफ्त सरसों बीज किट, मनरेगा के तहत 80 नए मजदूरों के जॉबकार्ड का आवेदन लिया गया। दस लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए गए। एसडीएम सफीपुर राजेंद्र प्रसाद, बीडीओ डॉॅॅ. विनोद मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद व एडीओ पंचायत हेमंत कुमार मौजूद रहे। हिलौली में विधायक अनिल सिंह व प्रमुख दिलीप दीक्षित ने पात्र लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरित किए। प्रभारी बीडीओ हिलौली विकास शुक्ला, तिभुवन दीक्षित, राजन, देशराज रावत, विपिन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें