फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों की जान बचाने वालों को सम्मानित किया

विज्ञापन
मर्चेंट नेवी के कर्मचारी ,उसके दोस्त व पीआरवी कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करते एसपी ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। नहर में गिरी कार के अंदर फंसे प्रवक्ता दंपती समेत तीन की जान बचाने वाले मर्चेंट नेवी के कर्मचारी व उसके दोस्त को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मददगार बने पीआरवी के दो पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी बिजनौर के एक इंटर कालेज में प्रवक्ता ब्रजेश चंद्र कौशल की कार रविवार रात 11:30 बजे उन्नाव-पुरवा मार्ग पर निर्माणाधीन शारदा पुल से नहर में गिर गई थी। कार में प्रवक्ता, उनकी पत्नी नीलम व बहन सोनम सवार थीं। पुरवा के जोतपुर निवासी मर्चेंट नेवी के कर्मचारी अर्जुन सोनकर व उसके दोस्त राजाबाजार निवासी शुभम सोनी ने नहर में कूदकर प्रवक्ता दंपती समेत तीनों को पीआरवी के सिपाही हिमांशु कुमार व अजय नारायण की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। मंगलवार को एसपी अविनाश पांडेय के आदेश यूपी 112 वाहन से दोनों दोस्तों को एसपी आवास लाया गया। एसपी ने अर्जुन सोनकर, शुभम सोनी व दोनों पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें