फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर हर घर नल से मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू किया है। हर घर नल से जल (पाइप पेयजल आपूर्ति योजना) नाम से योजना शुरू की है। सरकार ने अगले तीन साल में शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र के हर घर तक पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में ग्रामीण शुद्ध पानी के लिए सरकारी हैंडपंपों पर निर्भर हैं। प्रदूषित पानी वाले गांवों में जल निगम विभिन्न योजनाओं के जरिए ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा करता है। हालांकि विभागीय दावे गांवों की स्थिति को देखते हुए फेल नजर आते हैं। नवाबगंज, सिकंदरपुर सरोसी, पुरवा, असोहा, हसनगंज विकास खंडों के गांव सथरा, मकूर, मवई, गदोरवा, परियर में पानी काफी खराब हो चुका है। यहां के ग्रामीण पानी के लिए काफी जद्दोजहद करते रहते हैं। कुछ गांवों में तो कई किलोमीटर दूर से शुद्ध पानी लाया जाता है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना शुरू की है। योजना से हर गांव को जोड़ा जाएगा। गांव के हर घर तक योजना के जरिए नल (स्टैंड पोस्ट) लगाया जाएगा। गांव के बाहर एक पानी की टंकी का निर्माण होगा। टंकी से घरों तक नल लगाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे ग्रामीणोें को उनके घर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। सरकार ने हर घर तक नल पहुंचाने की समय सीमा 2024 तय की है। यानि अगले तीन साल में गांव के हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा।
सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना से गांव के हर घर को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक के पत्र के आधार पर जिले में 1040 ग्राम पंचायतों में योजना के क्रियान्वयन में आने वाले खर्च की कार्य योजना जल निगम से तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें