ड्रम रखकर सर्विस लेन पर आवागमन रोकते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : UNNAO
चकलवंशी। बरकोता ड्रेन के पास बरसात के उफनाते पानी से सर्विस लेन कटने पर पुल के दोनों ओर खाली ड्रम लगाकर रास्ता रोक दिया गया है। सहायक अभियंता ने सर्विस लेन में पाइप डालकर मार्ग सही कराने का आश्वासन दिया है।
भूमेश्वर मंदिर से सुतिया तारा तक 16 किमी सड़क का पीबीसी प्राइवेट कंपनी लखनऊ द्वारा चौड़ीकरण कराया जा रहा है। भदनी ड्रेन के पास 30 मीटर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान आवागमन के लिए सर्विस रोड बनाई गई है। कई दिनों के बरसाती पानी के उफान से शुक्रवार को सर्विस रोड बह गई। राहगीरों द्वारा जान जोखिम में डालकर निकलने की खबर उच्चाधिकारियों को मिली। शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने रास्ता रोकने के लिए सर्विस लेन के दोनों ओर ड्रम लगा दिए। आवागमन बंद कराकर कटान वाले स्थान पर पाइप डालकर सड़क मरम्मत का काम चालू कराया। सहायक अभियंता विनय कुमार ने बताया कि पानी निकालने लिए पाइप डालकर मार्ग सही कराया जा रहा है। दो दिन में रास्ता खोल दिया जाएगा।