फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर को चौकस बिजली देने के बंदोबस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के वीआईपी क्षेत्र सहित आधे शहर की बिजली अब घंटों गुल नहीं होगी। इस क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाले कब्बाखेड़ा उपकेंद्र को 33 केवी बिजली आपूर्ति की दोहरी व्यवस्था होगी। एक लाइन में फाल्ट होने पर तत्काल दूसरी लाइन से आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। 3.63 करोड़ की लागत से बिछाई जा रही नई विद्युत लाइन का काम जुलाई के अंत तक पूरा हो जाएग। इससे डेढ़ लाख आबादी को बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

कब्बाखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइंस सहित आधे शहर को बिजली आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र को आठ किमी दूर स्थित कुंदनरोड उपकेंद्र से 33 केवी लाइन के जरिए बिजली मिलती है। दशकों पुरानी लाइन होने से अक्सर फाल्ट होते हैं। खेतों और नहर के किनारे से पोल होने से नियमित पेट्रोलिंग नहीं हो पाती। इससे कभी तार चोरी तो कभी फाल्ट की वजह से इस क्षेत्र की बिजली घंटों गुल रहती है। समस्या से निपटने के लिए विद्युत विभाग सोनिक उपकेंद्र से कब्बाखेड़ा तक 14 किमी लंबी एक और 33 केवी विद्युत लाइन बिछा रहा है। इस विद्युत लाइन का अधिकांश हिस्सा भूमिगत होगा। नई विद्युत लाइन पर कुल 3.63 करोड़ रुपये खर्च आएगा। कुंदन रोड उपकेंद्र की लाइन में फाल्ट होने पर खब्बाखेड़ा उपकेंद्र को सोनिक से आने वाली इस दूसरी लाइन से तत्काल बिजली उपलब्ध हो जाएगी। दोहरी व्यवस्था होने से शहर की डेढ़ लाख आबादी को बिजली की आंख मिचौनी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

नई विद्युत लाइन बनने से कब्बा खेड़ा उपकेंद्र को बिजली देने के लिए दो विकल्प रहेंगे। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ज्यादा देर तक बाधित नहीं रहेगी।
-राजकुमार कुशवाहा, उपखंड अधिकारी प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें