फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त मिलेगा प्रति यूनिट पांच किलो अन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इस माह कार्डधारकों को मुफ्त में प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मुफ्त गेहूं, चावल का वितरण 20 मई से शुरू होगा।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान गरीबों के लिए केंद्र सरकार ने कार्डधारकों को दो माह मुफ्त खाद्यान्न देने का फैसला किया है। जिले में कुल कोटे की दुकानें 1261 (शहरी 174 और ग्रामीण 1087) हैं। इनके जरिए 586907 (114449 अंत्योदय और 472458 पात्र गृहस्थी) कार्डधारकों को सस्ती दर पर खाद्यान्न दिया जाता है। इधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया। आम लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। इस दौरान सरकार ने कार्डधारकों को मुफ्त में खाद्यान्न देने की व्यवस्था की है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि अंत्योदय, पात्र गृहस्थी को मई माह के द्वितीय चरण में मुफ्त खाद्यान्न दिया जाएगा। दूसरा चरण 20 मई से शुरू होने जा रहा है जो 30 मई तक चलेगा। कार्डधारकों को तीन किग्रा गेहूं व दो किग्रा चावल प्रति यूनिट वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें