फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव निपटाने के बाद खाकी को संक्रमित कर रहा कोराना

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चुनाव निपटाने के बाद लगातार पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। मौजूदा समय में तीन सीओ और कुछ एसओ समेत 63 पुलिस कर्मी संक्रमण की चपेट में हैं। शुक्रवार को भी पुलिस लाइन में तैनात 5 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पुलिस कर्मियों का ब्योरा जुटाने वाले कोरोना सेल के प्रभारी भी संक्रमण की चपेट में आकर होम आइसोलेट है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में एसपी आनंद कुलकर्णी भी आ गए थे। चुनाव ड्यूटी के दौरान भी कई पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए। लखीमपुर खीरी में पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर भेजे गए एक चौकी प्रभारी और पांच पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें वापस बुला लिया गया था। मौजूदा समय में जिले में तीन सीओ, तीन एसओ समेत 63 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में हैं। अधिकतर संक्रमित पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी कर लौटे हैं। संक्रमित पुलिस कर्मियों का ब्योरा जुटाने के लिए एसपी ने कोरोना सेल का गठन किया था। इसका प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय को बनाया गया था। मौजूदा समय में वह भी संक्रमण की चपेट में आकर होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें