फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिले शिकवे मिटाकर नौ जोड़े संग रहने को राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के लिए बुलाए गए पति-पत्नी के बीच संवाद स्थापित करा बातचीत के जरिये संबंधों में आई खटास दूर कराने की कोशिश हुई। कुछ समय की बातचीत के बाद 19 में से 9 दंपति गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हुए। महिला थाना प्रभारी ने टीम के साथ उन्हें विदा किया। वहीं अन्य को अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन

अनबन के बाद बात बिगड़ कर पुलिस की चौखट पहुंच कर परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे 19 जोड़ों को रविवार को यहां पुलिस लाइन स्थित केंद्र बुलाया गया था। एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह व परामर्श केंद्र की प्रभारी अर्चना शुक्ला ने सभी को आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद हल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद में रिश्तों को और अधिक बिगाड़ते हुए अलग होने के बजाय बातचीत के माध्यम से दिक्कतोें को समाप्त करने की कोशिश की जानी चाहिए। पिछली तारीखों पर अधूरी रह गई बातों का घंटे-दो घंटे सिलसिला चलने के बाद नौ दंपतियों ने साथ रहने पर सहमति बना ली। 10 दंपतियों को आगे की अलग-अलग तारीख पर फिर परामर्श केंद्र बुलाया गया।
इस मौके पर केंद्र के सलाहकार मंडल में शामिल कुंवर राजेंद्र सिंह, रामशंकर वर्मा, तबस्सुम नफीस, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. शशिरंजन, डॉ. एसके पांडेय, रामस्नेही, अतुल मिश्र, सबीहा उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें