फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर भारतीय के आदर्श हैं चंद्रशेखर आजाद : एसपी

विज्ञापन
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बदरका स्थित आजाद स्मारक स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज(उन्नाव)। डीएम देवेंद्र पांडेय ने कहा कि हमें शहीद आजाद की जयंती धूमधाम से मनानी चाहिए। केवल औपचारिकता निभाना उचित नहीं है। कार्यक्रम उद्देश्य परक हो इसके लिए प्रयासरत रहना है। यही आजाद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एसपी विक्रांतवीर ने कहा कि आजाद हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। साथ ही हर भारतीय के आदर्श हैं। हम चाहते हैं कि इनके जीवन चरित्र को भारत का हर बच्चा पढ़े व अनुसरण करे।
विज्ञापन

शहीद चंद्रशेखर आजाद की 114 वीं जयंती के तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ डीएम व एसपी ने दीप प्रज्जवलित के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मालूम हो कि शहीद आजाद की जन्मस्थली बदरका है। इसके पहले डीएम ने ध्वजारोहण कर परिषदीय विद्यालयों के छात्रों से मार्च पास्ट की सलामी ली। नन्हे मुन्नों ने देश भक्ति से ओतप्रोत व आजाद के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन को देख दर्शक भावविभोर हो गए। डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, ग्रामीण बैंक, कृषि रक्षा इकाई, समाज कल्याण सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वीर रस गायक रामलखन तिवारी व नैना गौतम ने आल्हा प्रस्तुत किया।
आयोजक राजेश शुक्ल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन शंभू शुक्ला ने किया। यहां ब्लॉक प्रमुख पुष्पा यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मदन मिश्र, भाजपा नेता अरुण दीक्षित, पूर्व प्रमुख शिवकांत शुक्ल, रविसहाय मिश्र, दिलीप यादव, सजंय यादव, मनोज यादव, चंद्रकांता जोशी, छोटेलाल शुक्ल, अनुभव शुक्ल, प्रीतेश शुक्ल, डब्बू पांडेय, रमाकांत मिश्र , सोनू अवस्थी, मनीष अवस्थी, चंद्रिका प्रसाद बाजपेई, धन्वंतरिदेव गुप्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें