फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीडीओ को सफीपुर ब्लाक के निरीक्षण में अपडेट नहीं मिली शिकायत पंजिका

Tue, 05 Aug 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
लहबरपुर गांव में निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण करतीं सीडीओ कृति राज।   - फोटो : लहबरपुर गांव में निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण करतीं सीडीओ कृति राज।
विज्ञापन
सफीपुर। सीडीओ कृति राज ने सफीपुर ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उपस्थिति रजिस्टर देखा और क्षेत्र पंचायत से संबंधित कार्यों की पत्रावली जांची। जांच में शिकायत पंजिका अपडेट नहीं मिलीं। इसके बाद पुष्टाहार इकाई का जायजा लिया। साथ ही लहबरपुर गांव जाकर गोशाला व इंटरलॉकिंग मार्ग के साथ निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता भी देखी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सीडीओ कृति राज अचानक ब्लाक कार्यालय पहुंच गईं। सीडीओ ने उपस्थिति रजिस्टर मांगा और कर्मचारियों की जानकारी ली। रजिस्टर में कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर बीडीओ श्वेता त्रिपाठी को सुधार करने के निर्देश दिए। कार्यालय परिसर में बने भवनों के संबंध में जानकारी लेने के बाद एडीओ पंचायत कक्ष पहुंची। यहां कंप्यूटर आपरेटर संदीप कुमार से परिवार आईडी बनाने की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने क्षेत्र पंचायत संबंधी पत्रावलियों की जांच की।
इसके बाद बीडीओ श्वेता त्रिपाठी के साथ मवईभान गांव स्थित पुष्टाहार निर्माण इकाई पहुंची। सीडीओ ने मशीनें व कच्चे माल की गुणवत्ता परखी। पुष्टाहार इकाई के कार्यालय का बंद दरवाजा देख खोलने के लिए कहा तो मौजूद कर्मचारी अंकित गौड़ ने चाबी न होने की बात कही। बताया कि कार्य न होने से महिलाएं पांच दिन से नहीं आ रही हैं। कक्ष का ताला तुड़वाकर अंदर जांच की तो उपस्थिति रजिस्टर नहीं मिला।
विज्ञापन

सीडीओ ने मखदूम नगर और लहबरपुर गांव की गोशालाओं का बाहर से ही निरीक्षण किया। क्षेत्र पंचायत से निर्मित लहबरपुर गांव की इंटरलॉकिंग को भी देखा। कई जगहों पर इंटरलॉकिंग टूटी देख सही कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं शिकायत पंजिका भी लंबे समय से अपडेट नहीं मिली। क्षेत्र पंचायत के नाली निर्माण सहित अन्य कई कार्यों की गुणवत्ता सही नहीं मिली है। इसको लेकर बीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें