फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट से सीबीआई ने की पूछताछ

Tue, 19 Jun 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सेंगर पर दर्ज किशोरी से दुष्कर्म के मुकदमे की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को लखनऊ मुख्यालय तलब कर तीन घंटे लंबी पूछताछ की। सीबीआई ने मेडिकल रिपोर्ट में बालिग होने का आधार और उम्र परीक्षण के तरीके पर कई सवाल किए। जून 2017 में किशोरी के उम्र परीक्षण को लेकर सीबीआई के अधिकारियों ने रेडियोलॉजिस्ट से कई सवाल पूछे और उनका लिखित जवाब लिया। सीबीआई ने लखनऊ के लोहिया अस्पताल में कराए गए उम्र परीक्षण की रिपोर्ट में अंतर पर भी सवाल किए।
विज्ञापन



सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार सुबह जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डा. एसके जौहरी को लखनऊ स्थित मुख्यालय तलब कर लिया था। सीबीआई के बुलावे पर रेडियोलॉजिस्ट डा. एसके जौहरी ओपीडी के दौरान ही लखनऊ चले गए। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट से किशोरी के उम्र परीक्षण संबधित रिपोर्ट पर सवाल पूछे।


जून 2017 में डा. एसके जौहरी ने ही उम्र परीक्षण के बाद पीड़िता की उम्र 19 वर्ष घोषित की थी। सीबीआई की ओर से राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ की उम्र परीक्षण रिपोर्ट में उसकी उम्र 18 वर्ष बताई गई है। ऐसे में जिला अस्पताल व सीबीआई की जांच रिपोर्ट में एक वर्ष के अंतर पर सीबीआई के अधिकारियों ने कई सवाल पूछे और रेडियोलॉजिस्ट से उम्र परीक्षण के तरीकों की लिखित जानकारी ली। सीबीआई ने रेडियोलॉजिस्ट से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के पिता की हत्या के मुकदमे की जांच लगभग पूरी कर चुकी सीबीआई, दुष्कर्म के मुकदमे में भी बाकी बची जांच पूरी करके जल्द ही विधायक सहित अन्य के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें