फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने युवक से मारपीट कर 8100 रुपये व मोबाइल लूट कर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुरामपुर निवासी रंजीत कुमार की पत्नी रिश्तेदार के घर मल्लावां गई थी। शनिवार देर शाम रंजीत पत्नी को लेने रिश्तेदार के घर जा रहा था। गांव के बाहर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड
पर पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेराें ने उसे रोक कर पीटना शुरू कर दिया। युवक के शोर मचाने पर लुटेरे उसकी जेब में रखे 8100 रुपये व मोबाइल लूट कर भाग निकले। पीड़ित ने रविवार सुबह लुटेरों की बाइक का नंबर व हुलिया बताकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें