उन्नाव। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के शुरू हुए दो दिवसीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का अपर आयुक्त न्यायिक ने जायजा लिया। उन्होंने मतदाता सूची की जानकारी ली। बीएलओ को युवाओं के नाम बढ़ाने के निर्देश दिए। शिविर आज रविवार को भी लगेंगे।
अ पर आयुक्त न्यायिक नरेंद्र सिंह ने सदर तहसील क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बूथ नंबर 145 से 150 तक का निरीक्षण किया। इसके अलावा डॉ. जीनाथजी इंटर कॉलेज सिविल लाइन के बूथ नंबर 157 से 162 तक का जायजा लिया। उन्होंने अब तक प्राप्त फार्म 6, 7 व 8 की जानकारी ली। बीएलओ से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर ऐसे युवा जो एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हों, उनका नाम वोटर लिस्ट में जरूर शामिल करें। जिनका मतदाता सूची में नाम शामिल है और उसमें कोई त्रुटि है तो प्रारूप-7 भरकर सही करें। मृतकों के नाम भी हटाएं। उन्होंने बताया कि शिविर रविवार को भी लगेगा। लोग बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची देख सकते हैं। कहीं कोई समस्या आए तो संबंधित फार्म भरकर बीएलओ को दे दें। जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं वह जरूर फार्म भरकर नाम जुड़वा लें। संशोधन भी करा लें।