फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस एक्सप्रेसवे पर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी बस शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खराब हो गई। इस घटना से बस में सवार 25 यात्रियों को करीब तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। पीआरवी ने यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें गोरखपुर रवाना किया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के ईश्वरी गांव के निवासी चालक शेर सिंह 25 यात्रियों को लेकर दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव के पास बस अचानक खराब हो गई। चालक के कई प्रयासों के बावजूद बस स्टार्ट नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल दूसरी बस का इंतजाम किया। तीन घंटे के इंतजार के बाद सभी 25 यात्रियों को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। खराब बस को ठीक करने के लिए बांगरमऊ से एक मैकेनिक बुलाया गया। बस शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मरम्मत के बाद गोरखपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें