फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकाने में जाजी-साले गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-34- टीशर्ट पहने धमकी देने वाला शिवनंदन और किसान राजेंद्र। स्रोत पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। कस्बे में ई-रिक्शा एजेंसी के संचालक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पुलिस ने जांच की तो जमीन बेचने वाले किसान ही मास्टर माइंड निकला। उसने अपने साले से धमकी दिलवाई थी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बा निवासी ई-रिक्शा एजेंसी संचालक देवेंद्र प्रताप सिंह नौ अगस्त को पुलिस से शिकायत की थी कि उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से लगातार वॉयस रिकॉर्डिंग भेजकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऑडियो संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था और संचालक व उसके भाई सहित चार लोगों को बैनामा कराई जमीन वापस न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने नंबर की सीडीआर निकलवाई तो सच सामने आ गया। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित ने जिस किसान की खेती का बैनामा कराया था वही माखी थानाक्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव निवासी किसान राजेंद्र का साला शिवनंदन निकला। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि धमकी देने वाला शिवनंदन पंजाब में था। उसने अपने जीजा राजेंद्र के कहने पर एजेंसी संचालक को धमकी दी। बताया साक्ष्यों के आधार पर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें