फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 महादानियों ने किया रक्तदान

Wed, 28 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
विज्ञापन
प्रमाण्‍ा पत्र देते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 10 लोगों ने पंजीयन कराया। इस दौरान ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न कारणों से आठ लोग रक्तदान नहीं कर पाए।
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन डीएम सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से डोनर को कोई दिक्कत नहीं आती है। हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया। एनवाईके की आराधना राज व सहायक श्रमायुक्त वीपी द्विवेदी ने भी अमर उजाला के प्रयास की सराहना की।

महादानियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी व उनके सहयोगी सुबोध अस्थाना, अशोक चौधरी, रामजी शुक्ल ने फल की व्यवस्था की। मानवाधिकार सरंक्षण संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं व ब्लड बैंक सहयोगियों और स्टाफ को उपहार भी भेंट किए गए। होप फाउंडेशन के मनीष सिंह सेंगर, लक्ष्य निगम, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र पांडेय, एबीवीपी के ललित द्विवेदी आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। फिजीशियन डॉ. एसके पांडेय, पैथोलॉजिस्ट डॉ. एके सचान, अनिल कुमार, शशिप्रभा व रबब फातिमा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें