फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब व निराश्रितों को बांटे गए कंबल

Sat, 17 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा/बीघापुर/सफीपुर। ब्लाक के बरवाखुर्द गांव में शुक्रवार को माही सेवा संस्था के प्रमुख समाजसेवी अनिल सिंह ने ब्लाक के 62 गांवों के 1500 लोगों को कंबल बांटे।
विज्ञापन


संस्था द्वारा मौरावां के भी 35 गांवों के लोगों को करीब एक हजार कंबल वितरित किए। बीघापुर के ग्राम कल्गनी ताजपुर में मां शीतला देवी सेवा समिंति ने विधवाओं, बेसहारा व विकलांगजनों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर वीडीओ बद्री विशाल सिंह ने, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, राम शिरोहन, गोवर्धन सविता, पुत्ती, सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।


सफीपुर संवाददाता के अनुसार,  नगर पंचायत कार्यालय द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में एसडीएम ने उन्नाव-हरदोई मार्ग के किनारे दुकान रखे मोची, ठेलिया चालक सहित अन्य गरीब और वृद्ध कों 50 कंबल का वितरण किया गया।
विज्ञापन


सभासद राजू बह्मचारी ने बताया कि रविवार तक पांच सौ लोगों को कंबल वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी मेें अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील ने बताया कि नगर पंचायत के 18 सदस्यों ने भी गरीब महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर तहसीलदार, मनोनीत सभासद राजू ब्रह्मचारी, लिपिक शिवबक्स सिंह, होरीलाल, सुबेदार, सलमान, राहुल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें