पुरवा। पुरवा उन्नाव मार्ग पर रात करीब दस बजे दही थाना के पास सड़क किनारे खड़े लोडर में बाइक टकरा गई। हादसे में पुरवा कस्बा के मोहल्ला वजीरगंज निवासी सुखलाल का 20 वर्षीय पुत्र बादल व फूलचंद्र का 28 वर्षीय बेटा
शिवम घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद बादल को मृत घोषित कर दिया गया। शिवम का इलाज चल रहा है। घटना के वक्त बादल दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अविवाहित बादल की मौत से मां राधा व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बादल की मौत होने की पुष्टि की है।