फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित: उन्नाव की प्रज्ञा को महिला वर्ग में प्रदेश में दूसरा स्थान

Sat, 28 Aug 2021 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 के घोषित परीक्षा परिणाम में जिले की बेटी ने सफलता का परचम लहराया है। बीघापुर के दांदामऊ गांव निवासी प्रज्ञा गुप्ता ने महिलाओं में प्रदेश में दूसरा स्थान और प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 20वां स्थान पाया है। प्रज्ञा ने पहले पेपर में 162.667 और दूसरे में 165.333 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों परीक्षा में कुल 328 अंक हासिल किए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले में 3930 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3581 परीक्षा में शामिल हुए थे। शुक्रवार को घोषित हुए नतीजों में 3539 परीक्षार्थी सफल रहे। 42 परीक्षार्थी सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

पिता की किराना की दुकान
प्रज्ञा के पिता रामआसरे गुप्ता की लालकुआं चौराहा पर किराना की दुकान है। तीन भाई व बहनों में प्रज्ञा दूसरे नंबर की हैं। प्रज्ञा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़ी बहन को देती हैं। बताया कि उन्होंने कोचिंग नहीं की। घर पर ही एसएससी की तैयारी कर रही थीं।

बीएड का फार्म आया तो भर दिया था। प्रज्ञा ने बताया कि हाईस्कूल में 92.5 और इंटर में 91.4 फीसदी अंक हासिल किए थे। बड़ी बहन स्नेहिल गुप्ता शिक्षिका हैं। इस समय वह हरदोई जिले में तैनात हैं। छोटा भाई रितिक गुप्ता बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।

प्रज्ञा के पिता रामआसरे ने बताया कि अभावों के बावजूद उन्होंने बच्चों की पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कभी बेटी और बेटों में फर्क नहीं किया। बेटियों को भी बेटे की तरह ही पाला है। मां सुनीता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर नाज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें