फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर फिर बन रहा डिवाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। आपात स्थिति से निपटने के लिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी की मरम्मत के बाद सीमेंटेड बैरियर लगाकर फिर डिवाइडर बनाया जा रहा है। इससे हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी की दो माह पहले मरम्मत शुरू हुई थी। इस दौरान अस्थायी रूप से लगाए गए बैरियर हटा दिए गए थे। हादसों को रोकने के लिए हवाई पट्टी पर पुलिस और यूपीडा रेस्क्यू टीम की गश्त बढ़ा दी गई थी। मरम्मत पूरी होने के बाद फिर से डिवाइडर पर बैरियर लगाए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि किसी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए हवाई पट्टी की मरम्मत कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें