फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्ची को आग में फेंकने की आरोपी मां की जमानत पर सुनवाई एक जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पांच दिन की बच्ची को आग में फेंकने की आरोपी मां की जमानत पर सुनवाई एक जनवरी को होगी। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट न आने पर 12 तारीखें बीतने के बाद भी कोर्ट में अभी तक सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नौ नवंबर को आसीवन थानाक्षेत्र के कायमपुर निबरवारा गांव निवासी नन्हक्के ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उसकी बहू रोशनी पत्नी बबलू ने जान से मारने की नियत से उसकी पांच दिन की दुधमुंही पौत्री को चूल्हे की आग में फेंक दिया। बच्ची के काफी झुलसने से बेटे बबलू ने इलाज के लिए पहले सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया। ज्यादा जल जाने के कारण बच्ची को लखनऊ भेज दिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी तक रोशनी के जमानत प्रार्थनापत्र पर बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट न्यायालय न आने के कारण सुनवाई नहीं हो पा रही थी। रोशनी के फिर से दाखिल की गई जमानत अर्जी पर अब सुनवाई एक जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें